सरकार रोज़गार और उद्यमिता के लिए एक मज़बूत पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करके युवाओं को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है:उपमुख्यमंत्री

0

जम्मू 27 सितंबर। जम्मू-कश्मीर के युवाओं को सशक्त बनाने की एक ऐतिहासिक पहल के तहत मिशन युवा के अंतर्गत रोजगार विभाग जम्मू-कश्मीर द्वारा कन्वेंशन सेंटर, जम्मू में एक भव्य रोज़गार मेले का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने किया। मेले में नौकरी चाहने वालों, नियोक्ताओं, सरकारी अधिकारियों और शैक्षणिक संस्थानों सहित सभी हितधारकों की उत्साही भागीदारी देखने को मिली।
इस अवसर पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित किया कि वे मिशन युवा के अंतर्गत दी जा रही अवसरों का पूर्ण उपयोग करें। उन्होंने कहा, “यह मात्र एक योजना नहीं है बल्कि एक परिवर्तनकारी आंदोलन है जिसका उद्देश्य एक आत्मनिर्भर और सशक्त पीढ़ी का निर्माण करना है।”
उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए नए मार्ग खोलने और उनके लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने हेतु प्रतिबद्ध है।
सुरिंदर चौधरी ने कहा कि मिशन युवा के अंतर्गत यह मेगा जॉब फेयर सरकार और युवाओं के बीच एक महत्वपूर्ण सेतु है, जिसका लक्ष्य उन्हें आवश्यक साधन, संसाधन और अवसर उपलब्ध कराना है ताकि वे तीव्र गति से बदलते सामाजिक-आर्थिक परि.श्य में सफल हो सकें।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन युवा जम्मू-कश्मीर सरकार की एक लैगशिप और पहली पहल है जिसका उद्देश्य युवाओं को समग्र रूप से सशक्त करना है। इसके अंतर्गत रोजगार, उद्यमिता और कौशल विकास के लिए एक मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसके अंतर्गत नई एवं मौजूदा उद्यमों को समर्थन देने के लिए संस्थागत सहयोग और क्रेडिट-लिंक्ड योजनाओं द्वारा वित्तीय सहायता, उद्यमिता और रोजगार कौशल के लिए क्षमता निर्माण, करियर काउंसलिंग, मार्गदर्शन एवं बाज़ार से जोड़ने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।
जॉब फेयर में 2,200 से अधिक नौकरी चाहने वालों ने भाग लिया और 55 से अधिक प्रमुख कंपनियां शामिल हुईं जिन्होंने सामूहिक रूप से 1,500 से अधिक रिक्तियों की पेशकश की। इसमें आईटी, विनिर्माण, वित्त, खुदरा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों की नौकरियां शामिल थीं। यह मेला कुशल युवाओं और संभावित नियोक्ताओं के बीच एक गतिशील मंच साबित हुआ।
कार्यक्रम की एक बड़ी विशेषता यह थी कि उपमुख्यमंत्री द्वारा मिशन युवा ऐप और पोर्टल पर तीन प्रमुख प्लेटफॉर्म का उद्घाटन किया गया, पहला ऑनलाइन जॉब मैचिंग प्लेटफॉर्म जो नियोक्ताओं और नौकरी तलाशने वालों के बीच वास्तविक समय पर संवाद सुनिश्चित करता है। दूसरा एंटरप्राइज मेंटरशिप पहल जिसके माध्यम से नवोदित उद्यमियों को मार्गदर्शन दिया जाएगा और तीसरा ओएनडीसी आधारित ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जो उद्यमों को ऑनलाइन व्यापक बाज़ार तक पहुँचने और अपने उत्पाद बेचने की सुविधा देगा।
अब तक लगभग 83 नियोक्ताओं, 17 नौकरी विज्ञापनों और 631 आवेदनों को ऑनलाइन जॉब मैचिंग प्लेटफॉर्म पर दर्ज किया गया है। वहीं एंटरप्राइज मेंटरशिप पहल के तहत लगभग 228 उद्यमियों ने मार्गदर्शन हेतु आवेदन किया है।
इस अवसर पर मिशन युवा की क्रेडिट-लिंक्ड योजनाओं के तहत 55 युवा उद्यमियों को स्वी.ति पत्र भी सौंपे गए। ये लाभार्थी नैनो एंटरप्राइजेज और मौजूदा उद्यमों के व्यवसाय संवर्धन की श्रेणियों के अंतर्गत अपने उद्यम स्थापित करेंगे, जिससे उनके विचार स्थायी व्यवसाय में परिवर्तित होंगे और उन्हें वित्तीय एवं संस्थागत सहयोग मिलेगा।
अवसर पर ‘युवा उद्यम फेस्ट’ का भी समापन हुआ, जिसमें भाषण, निबंध लेखन, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं की क्षमता को प्रदर्शित किया गया। उपमुख्यमंत्री ने 24 उत्.ष्ट युवाओं को उनकी प्रतिभा और रचनात्मकता के सम्मान स्वरूप नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। पूरे केंद्रशासित प्रदेश में आयोजित प्रतियोगिताओं में कुल 264 छात्र विजेता घोषित हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत में रोजगार निदेशक एवं मिशन युवा के प्रबंध निदेशक शाहज़ाद आलम ने स्वागत भाषण में पहल के विभिन्न घटकों और इसके पीछे की .ष्टि पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन रोजगार संयुक्त निदेशक जम्मू परम्जीत सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.