प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना : उपराज्यपाल
श्रीनगर, 17 सितंबर । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आ गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि देश की स्थिति काफ़ी मजबूत हुई है। अगर हम आत्म-सम्मान और सुरक्षा की बात करें, तो आज भारत का दर्जा दुनिया में सर्वाेच्च स्तर पर है।
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने इस दौरान महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण पर विशेष ध्यान देते हुए कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर शुभकामना देते हुए उपराज्यपाल सिन्हा ने प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री इसी समर्पण के साथ काम करते रहें जैसा कि वे इन वर्षों में करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकलकर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दशक में देश में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं। उपराज्यपाल सिन्हा ने कहा कि पिछले 10-11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी ने देश और देशवासियों के लिए पूरी लगन से काम किया है। आर्थिक विकास समय की मांग है और इसका लाभ अब ग्रामीण क्षेत्रों और गरीबों तक पहुंच रहा है