राणा ने अनंतनाग के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया
अनंतनाग 10 सितंबर। जल शक्ति, वन, पर्यावरण एवं जनजातीय मामले मंत्री जावेद अहमद राणा ने अनंतनाग के बाढ़ प्रभावित कई गांवों का भ्रमण कर हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया।
विधायक अब्दुल मजीद भट्ट के साथ मंत्री ने पुषवारा, मीर दंतर, खन्नाबल, नाथपोड़ा, हारनाग, बटेंगू, उरनहल, वानपो, लारम, हंजी दंतर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
मंत्री ने सीधे सैंकड़ों प्रभावित निवासियों, किसानों और सामुदायिक प्रतिनिधियों से बातचीत की।
दौरे के दौरान उन्होंने बाढ़ से क्षतिग्रस्त बाग, डूबे अमहमजंइसम खेत, धुल गए धान व मक्का के खेत, टूटी सड़कें, बांध, पुल, आवासीय मकान और सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया।
.षि उत्पादन और सार्वजनिक अवसंरचना को हुई भारी क्षति से सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं, जिनमें कई अपनी आजीविका पूरी तरह खो चुके हैं।
किसानों ने बताया कि सब्जियां, दालें, धान और मक्का की फसलें पूरी तरह तबाह हो गई हैं और उपजाऊ खेत भूमि बाढ़ के कारण खेती योग्य नहीं रही।
राणा ने नुकसान की गंभीरता पर गहरी चिंता जताई और प्रभावित परिवारों के साथ सरकार की पूर्ण एकजुटता का भरोसा दिलाया।
मंत्री ने तत्काल राहत, मुआवजा और पुनर्वास कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा, “सरकार इस आपदा से हुए कष्ट से भली-भांति परिचित है। .षि हमारी अर्थव्यवस्था की आत्मा है, और हजारों की आजीविका इससे जुड़ी है। हम प्रभावित परिवारों को समय पर सहायता देने और किसानों को शीघ्र पुनर्निर्माण में सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“
राणा ने आवश्यक सेवाओं जैसे पीने के पानी, बिजली, सड़क संपर्क और स्वास्थ्य सेवाओं के पुनर्स्थापन में तेजी लाने को कहा।
उन्होंने जिला प्रशासन और क्षेत्रीय अधिकारियों को तत्काल फसल और अवसंरचना के नुकसान का आकलन करने और राहत को प्रभावित परिवारों तक बिना देरी पहुंचाने के निर्देश दिए।
राणा ने लंबी अवधि के लिए बाढ़ नियंत्रण उपायों को बेहतर बनाने और कमजोर क्षेत्रों में सहायता अवसंरचना के निर्माण पर भी ज़ोर दिया।