जवूरा ज़ेवान इलाके में भालू के हमले में व्यक्ति घायल
घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सुभान लोन
श्रीनगर । श्रीनगर जिले के जवूरा ज़ेवान इलाके में बुधवार को भालू के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद सुभान लोन निवासी ज़वोरा ज़ेवन के रूप में की गई है।

जानकारी के अनुसार मोहम्मद सुभान लोन नामक व्यक्ति के घर के पास उस पर एक जंगली भालू ने हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने भालू के चुंगल से उसे बचाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसका उपचार जारी है।