आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त दो सरकारी कर्मचारियों की सेवा समाप्त
श्रीनगर, 22 अगस्त । जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को दो सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप में समाप्त कर दी हैं।
उपराज्यपाल ने यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 311 (2)(सी) के तहत लिया है। जांच से पता चला कि दोनों सरकारी कर्मचारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के लिए काम कर रहे थे और कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों ने उनके खिलाफ आपत्तिजनक साक्ष्य एकत्र किए थे।बर्खास्त किये गए कर्मचारी भेड़ पालन विभाग में सहायक पशुपालक सियाद अहमद खान तथा स्कूल शिक्षक खुर्शीद अहमद राठेर उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में स्थित करनाह इलाके के निवासी हैं। अधिकारियों ने कहा कि उपराज्यपाल मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर विचार करने के बाद संतुष्ट हुए हैं। —