उपराज्यपाल ने अमरनाथ यात्रा की तैयारियों को देखा, अधिकारियों संग की बैठक
यातायात सलाह, शेड्यूल और कटऑफ टाइमिंग का सख्ती से पालन
श्रीनगर । उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अमरनाथ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन और व्यापक गतिशीलता योजना की समीक्षा के लिए पुलिस और नागरिक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। उपराज्यपाल ने सुचारू यातायातए पार्किंग और पैदल यात्री संचालन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों, जिला प्रशासन, एसएसपी और यातायात पुलिस के साथ निकट समन्वय में राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोन-वार यातायात योजना बनाने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि काफिलों, पशुधन,आवश्यक वस्तुओं और बागवानी उत्पादों को ले जाने वाले वाहनों की आवाजाही के लिए समय स्लॉट अधिसूचित किया जाना चाहिए। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि यातायात सलाह, शेड्यूल और कटऑफ टाइमिंग का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिसए एनएचएआईए बीआरओ और अन्य एजेंसियों को भी वास्तविक समय की घटना पर प्रतिक्रिया देने और ब्रेकडाउन के प्रभावों को कम करने के लिए अधिक कर्मियों और मशीनरी को तैनात करना चाहिए। उपराज्यपाल ने यातायात पुलिस के अधिकारियों को प्रभावी यातायातए, पारगमन और यात्रा मार्ग प्रबंधन के लिए एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्रों का उपयोग करने का निर्देश दिया।
उन्होंने संभागीय आयुक्तों और एडीजीपी को अपने.अपने संभागों में यातायात प्रबंधन की समग्र निगरानी करने का निर्देश दिया। बैठक में मुगल रोड के उपयोग, वैकल्पिक मार्गों, मुगल रोड पर सार्वजनिक उपयोगिताओं और पहलगाम और सोनमर्ग में यातायात प्रबंधन पर भी चर्चा हुई।इस दौरान भीम सेन टूटी आईजीपी ने यात्रा की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में आरके गोयल एसीएस होमए दिलबाग सिंह डीजीपीए शैलेन्द्र कुमार प्रमुख सचिव लोक निर्माण ;आर एंड बीद्धए डॉ मनदीप कुमार भंडारी सीईओ श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड, एडीजीपी, संभागीय आयुक्त, उपायुक्त, एसएसपी और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।