मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और एलजी मनोज सिन्हा ने कुलगाम आतंकवाद विरोधी अभियान में शहीद हुए सेना के जवानों को श्रद्धांजलि दी

0

श्रीनगर, 9 अगस्त: उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हा ने कुलगाम में आतंकवादियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सेना कर्मियों एल/एनके प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। “मैं हमारे बहादुर जवानों एल/एनके प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के अदम्य साहस को सलाम करता हूं, जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी वीरता, धैर्य और दृढ़ संकल्प को कभी नहीं भुलाया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।” जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में पिछले 9 दिनों से सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया हुआ है. ऑपरेशन अकाल के नौवें दिन आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए हैं. जबकि कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं. शहीद जवानों की पहचान लांस नायक प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के रूप में हुई है. इस मुठभेड़ में सेना ने भी एक आतंकी को मार गिराया है. राज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शहीद जवानो को श्रद्धांजलि दी है. राज्यपाल ने कहा ‘मैं मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले हमारे वीर जवानों लेफ्टिनेंट कर्नल प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के अदम्य साहस को नमन करता हूं. उनकी वीरता, धैर्य और दृढ़ संकल्प को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा | इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं. वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी कुलगाम में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धांजलि दी साथ ही परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की इधर भारतीय सेना की चिनार कोर ने शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी है. कोर ने शहीदों के के सम्मान में एक पोस्ट किया है जिसमें लिखा है ‘चिनार कोर, राष्ट्र के लिए कर्तव्य निभाते हुए वीरों, लेफ्टिनेंट कर्नल प्रितपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करता है |

Leave A Reply

Your email address will not be published.