शिवसेना की लोगों से अपील-बेखौफ होकर आएं अमरनाथ यात्रा के लिए

हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की प्रतीक पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा

0

जम्मू । शिवसेना बाला साहेब ठाकरे जम्मू- श्मीर ईकाई ने 1 जुलाई को शुरू होने जा रही हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की प्रतीक पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पर श्रद्धालुओं से बेख़ौफ़ होकर रिकार्ड तादाद में भोले बाबा के दर्शनों पर आने की अपील की है। इसके साथ ही श्राइन बोर्ड एवं प्रशासन से यात्री सेवाओं में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने की मांग की है।

 

शिवसेना प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी की अध्यक्षता में पार्टी नेताओं के एक दल ने जम्मू से मुख्य आधार शिविर पहलगाम का दौरा किया और यात्रा के दौरान घोड़ा, पिट्ठूए पालकीए, टैंट, लंगर आदि की सेवाएं देने वालों से मुलाकात कर उनकी परेशानियों पर जानकारी ली।

 

साहनी ने कहा कि पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा को कामयाब बनाने में स्थानीय लोगों ने हमेशा बढ़- ढ़कर कर सहयोग किया है। हिन्दू मुस्लिम भाईचारे की प्रतीक इस यात्रा में स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगो ने हमेशा अपनी सेवाओं के माध्यम से इस यात्रा को सरल एवं आसान बनाया हैं।

 

साहनी ने कहा कि इनका आरोप है कि पिछले कुछ सालों से घोड़ा, पिट्ठू, पालकी, टैंट आदि सेवाओं को लेकर वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे स्थानीय लोगों को नजरंदाज किया जा रहा है जिसे लेकर इनमें भारी रोष है। वहीं इनकी मांग है कि यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को  अन्य पर्यटन स्थलों पर भी आने जाने की आजादी दी जानी चाहिए और यात्रा के दौरान पहलगाम आने वाले अन्य पर्यटकों पर भी किसी तरह की रोक न लगाई जाए।

 

लंगर सेवा देने वाले संगठनों में भी पिछले तीन साल की बैंलेस शीट समेत औपचारिकताओं को लगातार बढ़ाने को लेकर भारी रोष है । इन्हें डर है कि अगर वह इसके खिलाफ आवाज उठाते है तो उन्हें ब्लैक लिस्ट कर अगले साल लंगर लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

 

वहीं यात्रा के दौरान पहलगाम आधार शिविर के करीब शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई ।

 

साहनी ने कहा यात्रा मार्ग की दुर्दशा में भी तत्काल सुधार की जरूरत है । वहीं पंजीकरण को निःशुल्क बनाने , यात्री एवं लंगर आदि सेवाएं देने वाले वाहनों को देशभर में टोल छूट को लेकर भी सरकार का अड़ियल रवैया दुर्भाग्यपूर्ण रहा है।

 

इस मौके पर दर्जनों स्थानीय निवासियों ने शिव सेना का दामन थामा। प्रदेश प्रमुख मनीश साहनी ने मोहम्मद शफी को पहलगाम की कमान सौंपी। इस मौके पर अब्दुल रशीद, सईद अहमद, शादाद अहमद, शौकत अहमद, मंजूर अहमद, तनवीर अहमद मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.