श्रीनगर और कश्मीर घाटी में बुधवार को मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन
जम्मू में न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस
श्रीनगर । श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्सों में बुधवार को मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। इस दौरान बुधवार को तेज गर्मी बनी रही।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर में अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। अधिकारी ने कहा कि आज का तापमान पिछले कल के उच्चतम 33.3 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
उन्होंने कहा 24.28 जून तक आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ व्यापक स्थानों पर रुक रुक कर हल्की से मध्यम गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने कहा जम्मू संभाग के कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।
जम्मू में न्यूनतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।