मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास विफल

10 ग्राम हेरोइन और 10,000 रूपये नकदी के साथ दो काबू

0

। रामबन पुलिस ने बनिहाल में मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए हेरोइन जैसे पदार्थ के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

नियमित नाका चेकिंग ड्यूटी के दौरान टी चौक नाका बनिहाल की पुलिस पार्टी ने रेलवे स्टेशन रोड से बनिहाल बाजार की ओर पैदल आ रहे दो राहगीरों को रोक लिया। वहीं उनकी तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थए दस हजार नकद और दो सीरिंज बरामद हुई।

 

पूछताछ करने पर उन्होंने अपनी पहचान साकिब नजीर पुत्र नजीर अहमद निवासी मालवत चांगलू और मुजफ्फर अहमद पुत्र हबीब उल्लाह वागे निवासी करावा बनिहाल के रूप में बताई।

 

 

उक्त आरोपी व्यक्तियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया और कार्यपालक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नशीला पदार्थ जब्त कर लिया गया।

इस संबंध में थाना बनिहाल में एक मामला प्राथमिकी संख्या 142/2023 धारा 8/21/22/29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

गिरफ्तारी और बरामदगी पीएस बनिहाल की पुलिस पार्टी द्वारा पीएसआई इशान शर्मा आईध्सी एसएचओ बनिहाल के नेतृत्व में एसडीपीओ बनिहाल निसार अहमद खोजा जेकेपीएस की देखरेख में की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.