पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख को उनके पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-खाक किया गया
एजाज अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चों दो बेटी और एक बेटा को छोड़ गए
श्रीनगर । शोपियां में रविवार को पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता एजाज अहमद शेख को उनके पैतृक गांव हुरपोरा में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके जनाजे में सैकड़ों लोग शामिल हुए। रविवार को जैसे ही एंबुलेंस एजाज के पार्थिव शरीर को लेकर उनके घर पहुंची तो हर ओर चीख पुकार मच गई। एजाज अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और तीन छोटे बच्चों दो बेटी और एक बेटा को छोड़ गए हैं।
गौरतलब है कि शोपियां के हुरपोरा गांव में आतंकियों ने भाजपा के पूर्व सरपंच एजाज अहमद शेख पर गोलीबारी कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद आतंकी मौके से फरार हो गए। शेख को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वहीं आतंकियों ने पहलगाम के पास येनर में जयपुर के दंपती पर भी हमला किया। दंपती की पहचान फरहा और तबरेज के रूप में की गई है। दोनों को गोली मारने के बाद आतंकी मौके से भाग निकले। बताते हैं कि दोनों येनर में एक रेस्तरां में खाना खाने आए थे तभी आतंकियों ने उन पर गोलीबारी की। घायल दंपती का उपचार अस्पताल में जारी है।
–