भारत ने चीन के दावों को किया खारिज, कहा- भारत ने कभी नहीं किया चीन की संप्रभुता का उल्लंघन

0

 

नई दिल्ली, 24 जुलाई (हि.स.)। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि भारत किसी भी परिस्थिति में चीन की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं करता और इस मुद्दे पर उसका रुख हमेशा एक समान रहा है। मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्रों पर अपना अधिकार जमाने के दावों का खंडन किया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि संप्रभुता के मुद्दे पर सवाल उठाने का अधिकार वास्तव में भारत का है। चीन वर्ष 1963 से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के भारतीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा किए हुए है। वहीं भारत ने कभी चीन की संप्रभुता का उल्लंघन नहीं किया और इस विषय पर उसकी नीति हमेशा स्पष्ट और सुसंगत रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि भारत के दावों स्वयं चीन भी आधिकारिक रूप से स्वीकार कर चुका है। इसके बावजूद चीन जम्मू-कश्मीर के भारतीय क्षेत्रों में विभिन्न परियोजनाएं चला रहा है। इनपर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.