उधमपुर और रामबन में एनएच-44 पर लगातार बारिश के कारण कई जगहों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की ताजा घटनाएं

0

 

जम्मू, 24 जुलाई(हि.स.)। लगातार बारिश के कारण उधमपुर और रामबन जिलों में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर कई स्थानों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन की ताजा घटनाएं शुरू हो गई हैं जिससे वाहनों की आवाजाही के लिए खतरा पैदा हो गया है।

 

अधिकारियों ने कहा कि लगातार बारिश के कारण राजमार्ग के कई संवेदनशील हिस्सों पर पत्थर और मालवा गिरने जिससे यातायात का सुचारू प्रवाह प्रभावित हुआ है और यात्रियों के लिए सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।

अधिकारियों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सूचित कर दिया है और मलबे को हटाने और जल्द से जल्द यातायात की आवाजाही बहाल करने के लिए मशीनरी के साथ सड़क निकासी टीमों को प्रभावित स्थानों पर भेजा गया है।

अधिकारियों ने यात्रियों को मौसम की स्थिति में सुधार होने और निकासी अभियान पूरा होने तक राजमार्ग पर अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

यात्रियों से एनएच-44 पर कोई भी यात्रा करने से पहले आधिकारिक यातायात सलाह का पालन करने का भी आग्रह किया गया है। प्रशासन स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है क्योंकि पूरे क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश जारी है। संवेदनशील इलाकों में अधिक पत्थर गिरने और भूस्खलन की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.