कुपवाड़ा । कुपवाड़ा जिले के क्रालगुंड के गणपोरा गांव में सुरक्षाबलों को शुक्रवार को एक संदिग्ध वस्तु मिली। संदिग्ध वस्तु मिलने के बाद तुरन्त बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया है।
सैन्य अधिकारी ने कहा कि क्रालगुंड के गणपोरा गांव में सुरक्षाबलों गश्त पर थे। इस दौरान सुरक्षाबलों को इलाके से एक संदिग्ध वस्तु मिली जिसके बाद एहतियात के तौर पर सड़क पर यातायात रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया है और दस्ता आगे की कार्यवाही करने में लगा हुआ है।