अनंतनाग में आतंकवादियों ने एक युवक को मारी गोली, घायल
पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू
अनंतनाग । अनंतनाग जिले के वत्रिगामा वनिहामा इलाके में बुधवार शाम आतंकवादियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि आतंकवादियों ने वनिहामा निवासी साहिल बशीर नामक युवक पर गोलीबारी की। युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आतंकवादियों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।