अब घाटी की सुरक्षा पर रहेगी अधिक कड़ी नजर
श्रीनगर में खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों की एक मल्टी एजेंसी कोर ग्रुप की बैठक
श्रीनगर । सेना के चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने सोमवार को श्रीनगर में खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों की एक मल्टी एजेंसी कोर ग्रुप बैठक की सह.अध्यक्षता की।
सेना ने कहा कि बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई और घुसपैठ व आतंकवाद निरोधक ग्रिड को बढ़ाने के लिए कार्रवाई के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। सेना ने कहा कि बैठक बादामी बाग छावनी, सेना के 15 कोर मुख्यालय में आयोजित की गई थी।
सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि चिनार कॉर्प्स कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई और डीजीपी जम्मू-कश्मीर दिलबाग सिंह ने आज बीबी कैंट श्रीनगर में खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा बलों के साथ एक बहु-एजेंसी कोर ग्रुप बैठक की सह-अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि बैठक में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई और सीआईध्सीटी ग्रिड को बढ़ाने के लिए कार्रवाई पर विचार ,
उच्च स्तरीय बैठक इस साल कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी क्षति पहुंचने के कुछ दिनों बाद आयोजित की गई थी। इस साल सितंबर में ही अनंतनाग के कोकरनाग के जंगलों में दो सम्मानित सेना अधिकारी.एक कमांडिंग ऑफिसर और एक मेजरए जम्मू.कश्मीर पुलिस के एक उपाधीक्षक और एक सैनिक आतंकवाद विरोधी अभियान में बलिदान हुए थे। अधिकारियों की हत्या के पीछे उजैर खान समेत लश्कर.ए.तैयबा के दो आतंकवादी बाद में मुठभेड़ में मारे गए। यह अभियान सात दिनों तक चला था।