उपराज्यपाल ने नशे के विरूद्ध जागरूकता फिल्म ” एक गलत कदम ” का पोस्टर जारी किया
जम्मू, 22 मई (हि.स.)। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को लोक भवन में मादक द्रव्यों के सेवन पर आधारित जागरूकता लघु फिल्म “एक गलत कदम” का पोस्टर जारी किया।
इस लघु फिल्म में नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान की युवा राजदूत माहिरा टंडन मुख्य भूमिका में हैं।
उपराज्यपाल ने पूरी टीम को बधाई दी और शुभकामनाएं दीं।
पोस्टर जारी करने के समारोह में फिल्म की लेखिका और निर्देशक सुश्री दिव्या टंडन, निर्माता सुमित टंडन और अन्य टीम सदस्य उपस्थित थे।