जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट 23 मार्च को जारी होगा
जम्मू,, 10 मार्च (हि.स.)।
जम्मू-कश्मीर में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का ड्राफ्ट 23 मार्च को प्रकाशित किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ड्राफ्ट सूची जारी होने के बाद आम लोगों को अपने नाम जोड़ने, हटाने या सुधार कराने के लिए आपत्तियां और दावे दर्ज कराने का अवसर दिया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों की जांच के बाद अंतिम मतदाता सूची 10 मई को प्रकाशित की जाएगी। यह प्रक्रिया पंचायत चुनावों की तैयारी का महत्वपूर्ण चरण मानी जा रही है।